गहोई सेवा मंडल उरई के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, 2 जून को होगा मतदान

उरई। गहोई सेवा मंडल उरई की निर्वाचन समिति द्वारा आगामी सत्र 2026-29 के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को गहोई धर्मशाला, गोपालगंज उरई में मुख्य चुनाव अधिकारी इं. अजय इटोरया एवं निर्वाचन अधिकारियों जीवनराम सेठ, अनिल बहुगुणा, श्याम दास गुप्ता, राजेश निगोतिया और महावीर शरण सरावगी की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया की तिथियों का निर्धारण किया गया। निर्वाचन समिति के अनुसार मतदाता एवं सदस्यता सूची का प्रकाशन 1 मई 2026 को गहोई धर्मशाला के सूचना बोर्ड पर कर दिया गया है। सूची पर आपत्तियां 3 और 4 मई को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक दी जा सकेंगी, जबकि उनका निस्तारण 6 मई को किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 7 मई को प्रकाशित की जाएगी।

नामांकन पत्रों की बिक्री 9 मई से 12 मई तक होगी। विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुल्क भी निर्धारित किया गया है, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 7100 रुपये, मंत्री और कोषाध्यक्ष के लिए 5100 रुपये, उपाध्यक्ष एवं सहमंत्री के लिए 3100 रुपये तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए 2100 रुपये शुल्क रखा गया है।

नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 14 और 15 मई को पूरी की जाएगी। इसके बाद 16 मई को प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होगी। आपत्तियों एवं निस्तारण की प्रक्रिया 17 मई को तथा नामांकन वापसी 18 मई को होगी। नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को की जाएगी और पात्र प्रत्याशियों की अंतिम सूची 20 मई को जारी की जाएगी।

निर्वाचन समिति के अनुसार मतदान 2 जून 2026 को प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक गहोई धर्मशाला गोपालगंज उरई में होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी और सभी पदों के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन समिति ने बताया कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से उनकी देखरेख में संपन्न कराई जाएगी।

Leave a comment