उरई (जालौन)। जनपद के युवा अधिवक्ता ऋतिक दुबे ‘शनि’ के लिए आज का दिन उपलब्धियों और सम्मान से भरा रहा। विधि जगत और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ऋतिक दुबे को एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर अधिवक्ता समाज और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
दिन की शुरुआत जिला बार सभागार में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह से हुई, जहां डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, जनपद जालौन के नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव के रूप में ऋतिक दुबे ‘शनि’ ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सानिध्य और पुष्प वर्षा के बीच जब उन्होंने शपथ ली तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अधिवक्ताओं ने उन्हें मालाओं से लादकर शुभकामनाएं दीं।
शपथ ग्रहण के कुछ ही समय बाद एक और बड़ी घोषणा ने उनके समर्थकों की खुशी दोगुनी कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने ऋतिक दुबे ‘शनि’ की कर्मठता और सक्रियता को देखते हुए उन्हें “राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा” का जनपद जालौन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
दोहरी जिम्मेदारी मिलने की सूचना जैसे ही शहर में फैली, उनके आवास पर शुभचिंतकों और समर्थकों का जमावड़ा लग गया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और मिठाइयों के बीच लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की। देर शाम तक बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।
इस अवसर पर प्रिंस त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला, अरविंद नगाइच, सत्येंद्र पस्तोर, विनय द्विवेदी, राजेंद्र निगम एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा साथी मौजूद रहे।
स्थानीय अधिवक्ताओं ने कहा कि ऋतिक दुबे ‘शनि’ की मिलनसारिता, संघर्षशीलता और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ही उनकी सफलता का आधार है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय बन गई है।






Leave a comment