एट थाने की कमान संभालते ही एक्शन मोड में शिवशंकर सिंह, अपराधियों में मची हलचल

जालौन। जनपद के पुलिस महकमे में हुए फेरबदल के बीच तेज-तर्रार और सख्त छवि वाले इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह ने एट थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। उनके चार्ज लेते ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और अपराधी वर्ग में बेचैनी देखी जा रही है।

शिवशंकर सिंह इससे पहले चुर्खी थाने में करीब 22 माह तक थाना प्रभारी के पद पर तैनात रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सख्त कार्यशैली का परिचय दिया। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर लगातार कार्रवाई के चलते चुर्खी में उनका नाम सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित हुआ।

सूत्रों के अनुसार चुर्खी में उनके कार्यकाल के दौरान कई चर्चित मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई, जिससे अपराधियों में खौफ का माहौल बना रहा। वहीं आम जनता और फरियादियों के बीच उनकी कार्यप्रणाली को लेकर सकारात्मक छवि बनी। लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सक्रिय पुलिसिंग के कारण उन्हें जनसमर्थन भी मिला।

Leave a comment