अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

उरई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स सभागार उरई में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों एवं अभियोजन अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।

बैठक में कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई, बीट प्रणाली, मिशन शक्ति, ऑपरेशन त्रिनेत्र एवं अन्य संचालित अभियानों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण कायम रखा जाए तथा अभियानों को पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।

Leave a comment