उरई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सराहनीय कार्य करने वाले होमगार्ड कम्पनी कमाण्डर शिवराज सिंह को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताया गया कि 8 अप्रैल 2026 को माधौगढ़ गल्ला मंडी स्थित एसबीआई बैंक के पास एक किसान का रुपयों से भरा बैग गिर गया था। बैंक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड कम्पनी कमाण्डर शिवराज सिंह ने सतर्कता और ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग सुरक्षित बरामद कर संबंधित व्यक्ति को वापस सौंप दिया।
पुलिस अधीक्षक ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य अन्य पुलिसकर्मियों एवं होमगार्ड जवानों के लिए प्रेरणास्रोत है।







Leave a comment