गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

उरई. कुठौंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवम पुत्र मखान सिंह चौहान निवासी ग्राम कुकरगांव, कोतवाली उरई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी व आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। 

Leave a comment