बसपा में बड़ा फेरबदल, ब्रजेश जाटव फिर बने जिलाध्यक्ष

उरई। बहुजन समाज पार्टी ने जालौन जिले में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए ब्रजेश जाटव को पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

नियुक्ति के बाद ब्रजेश जाटव सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर चौराहा पहुंचे, जहां उन्होंने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान “बाबा साहब अमर रहें” और “बसपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

ब्रजेश जाटव इससे पहले बुंदेलखंड प्रभारी, कानपुर मंडल प्रभारी, स्टार प्रचारक एवं जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बसपा का मजबूत और निष्ठावान सिपाही बताते हुए आगामी चुनावों में पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाने वाला नेता बताया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ब्रजेश जाटव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक मिशन है, जो दलितों, पिछड़ों, मुस्लिमों और वंचित समाज के हितों के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में पूरी मेहनत और लगन से समाज को जोड़ने का कार्य करेंगे तथा वर्ष 2027 में Mayawati को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ काम करेंगे।

राजनीतिक जानकार बसपा के इस बदलाव को आगामी चुनावों के लिहाज से अहम रणनीति मान रहे हैं।

इस अवसर पर ब्रजभूषण कुशवाहा, जितेंद्र दयालु, इकलाख राईन, उदयवीर दोहरे, कृष्ण कुमार यादव खकसीस, जितेंद्र सिंह दोहरे, अमित भारती, दिलीप सिंह गुर्जर पूर्व ब्लॉक प्रमुख, मनोज ज्ञागिक, संजय गौतम, किशुनलाल पाल, अतर सिंह पाल, आनंद परिहार, सौरभ चौधरी, बीरपाल सिंह बब्लू चौधरी, डॉ. देवेंद्र कुमार, रामसनेही बाबू जी, राजेश जाटव, अल्ताफ राजा, शैलेन्द्र शिरोमणि, भगवती शरण पांचाल, मिथलेश बरसार, सरदार चौधरी, महेश कुशवाहा, विनय गौतम, प्रमोद सिंह राजावत, आदेश भंते, अरुण जाटव, राजेंद्र प्रसाद जाटव, गोल्डी कालपी, मनोज पहारिया, पप्पू जाटव, महेश शुक्ला, विनोद पाल कालपी, शेर सिंह बड़ागांव, शैलेन्द्र माधौगढ़, नरेंद्र दोहरे, प्रदीप भड़ारी समेत करीब दो सैकड़ा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment