उरई। जनपद में अपराध की रोकथाम तथा वारंटी, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जालौन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में कोतवाली जालौन पुलिस ने गौतम धानुक पुत्र तुलसीराम निवासी ग्राम अमखेड़ा को गिरफ्तार किया। वहीं थाना कोटरा पुलिस ने मूलचन्द्र पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम कमठा थाना डकोर को पकड़ा। इसके अलावा थाना सिरसाकलार पुलिस ने पृथ्वीराज सिंह पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम मल्थुआ थाना सिरसाकलार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनपद पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Recent posts