माधौगढ़-उरई। रामपुरा-गोहन मार्ग के ग्राम टीहर क्षेत्र में कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है तथा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में पर्याप्त गुणवत्ता नहीं बरती जा रही, जिसके कारण सड़क बनने के साथ ही कई स्थानों पर उखड़ने और खराब होने की आशंका पैदा हो गई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि संबंधित विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मानकों के अनुरूप सड़क का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराया जाए।

लोगों ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, इसलिए निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में बड़ी समस्या बन सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित में तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की 

Leave a comment