उरई। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार एवं जुझारू पत्रकार यज्ञदत्त त्रिपाठी के बड़े पुत्र नवनीत त्रिपाठी (61) का निधन हो गया। वह पिछले लगभग नौ माह से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार दिल्ली में चल रहा था। बताया गया कि एम्स दिल्ली में फेफड़ों के ऑपरेशन के बाद उनका निधन हो गया।
शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा में साहित्य, पत्रकारिता, राजनीति, समाजसेवा एवं चिकित्सा जगत से जुड़े सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार के दौरान जब पुत्र अभिषेक ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, सपा के प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित, सपा नेता चंद्रशेखर मौखरी, डॉ. रमेश चंद्रा, वरिष्ठ शायर सफीकुर रहमान कश्फी, कवि कृपाराम कृपालु, गीतकार अनुज भदौरिया, सिद्धार्थ त्रिपाठी, राम शंकर गौर, दर्शन सिंह यादव, संस्कृत कवि विवेकानंद श्रीवास्तव, दिव्यांश दिव्य, मनोज गर्ग, शैलेंद्र सिंह रामू, राघवेंद्र कनकने, आनंद ठाकुर, टिंकू मौखरी, अतीक खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नवनीत त्रिपाठी के निधन से जिले के साहित्यिक, सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत में शोक की लहर व्याप्त है। उपस्थित लोगों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।






Leave a comment