गहोई सेवा मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

उरई। गहोई सेवा मंडल उरई के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी इं. अजय इटौरिया ने निर्वाचन समिति के सदस्यों के साथ प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी जीवनराम सेठ एडवोकेट, अनिल गहोई बहुगुणा, राजेश निगोतिया, महावीर शरण सरावगी एवं अरविंद कुमार सेठ उपस्थित रहे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी इं. अजय इटौरिया के नेतृत्व में संपन्न हुए चुनाव में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कुल 2780 मतदाताओं में से 1963 मतदाताओं ने मतदान कर मंडल के पांच पदाधिकारियों और 26 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया। मतदान के बाद मतगणना प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किए गए।

चुनाव परिणाम में पवन गेड़ा अध्यक्ष, संजय कुरेले “पत्रकार” मंत्री, अवधेश रावत कोषाध्यक्ष, अनूप पहारिया उपाध्यक्ष तथा अरविंद तरसौलिया सहमंत्री निर्वाचित घोषित किए गए।

कार्यकारिणी सदस्य पद पर गौरव हूका, अखिल सोनी, अमित कुमार कंथारिया, गौरव इटौदिया, प्रवीण कुमार बरसैंइया, कमलेश कुमार इटौदिया, पंकज कसाव, श्यामजी सिपौलिया, रामकिशोर गेड़ा, इं. अमित गुप्ता दोहरिया, डॉ. देवेंद्र सेठ, विपिन गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, इं. शशि कुमार पिपरसैनिया, महावीर शरण बिजपुरिया, एडवोकेट मारुति नंदन गुप्ता, अवधेश कुमार छिरौलिया, जितेंद्र कंथारिया, दिलीप चदैंया, मयंक निगोतिया, राहुल लहरिया, योगेंद्र कुमार गुप्ता कुरेले, अमित गुप्ता, अरविंद कुमार मिसुरहा, मनीष छिरौलिया तथा राघवेंद्र कुमार निगौतिया (रानू) निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र कंथारिया एवं मंत्री सुरेश कुमार मिसुरहा “राजू के” भी मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। समाज के लोगों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी इं. अजय इटौरिया के नेतृत्व में संपन्न हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव की सराहना की।

इं. अजय इटौरिया ने चुनाव को सफल बनाने में सहयोग देने वाली पूरी निर्वाचन समिति, मतदान एवं मतगणना में लगे सदस्यों तथा समाज के सहयोगी बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से नंद किशोर ‘नंदू’ के सहयोग की सराहना करते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।

Leave a comment