जालौन। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा में खेत पर सो रहे एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी गिरजाशंकर तिवारी (75 वर्ष) शनिवार रात अपने खेत पर स्थित ट्यूबवेल पर सोने गए थे। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे उनका पुत्र उन्हें देखने के लिए खेत पहुंचा, जहां उनका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर गोहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।




Leave a comment