उरई : पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी रूप देने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं।
स्थानांतरण का विवरण:
निरीक्षक श्री विनोद कुमार मिश्र – पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक, थाना माधौगढ़
निरीक्षक श्री शशिकांत चौहान – प्रभारी निरीक्षक, थाना नदीगांव से प्रभारी निरीक्षक, एएचटी
निरीक्षक श्री राजकुमार वर्मा – प्रभारी निरीक्षक, थाना एएचटी से अति. निरीक्षक, थाना कुठौंद
उपनिरीक्षक श्री अभिलाष मिश्र – थानाध्यक्ष, माधौगढ़ से थानाध्यक्ष, आटा
उपनिरीक्षक श्री राजकुमार – थाना नदीगांव से थानाध्यक्ष, नदीगांव
उपनिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह – थानाध्यक्ष, आटा (गैर जनपद स्थानांतरण)
ये स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। SP विनय कुमार सिंह ने उम्मीद जताई है कि नए पदों पर तैनात अधिकारी जनपद में अपराध मुक्त वातावरण बनाने में अपनी बेहतर भूमिका निभाएंगे।
#UraiPolice #PoliceTransfer #JalaunNews






Leave a comment