लखनऊ, 04 जुलाई। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं कार्मिकों को ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर एवं पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलने का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) ने स्वागत किया है तथा संगठन की माँगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि महासंघ शासन व विभाग के साथ हुई संगठन की बैठकों और मांगपत्रों में ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर व पर्सनल एक्सीडेंट कवर देने की माँग प्रमुखता से करता रहा है। उन्होने समस्त शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों, शासकीय व अनुबंधित कार्मिक सभी को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा मिलने पर बधाई दी है। प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिवारी और प्रदेश मीडया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव साहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।     

Leave a comment