उरई (जालौन)। जाटव समाज विकास महासभा उत्तर प्रदेश की उरई में आयोजित प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक में बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष रामशरण जाटव की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से पूर्व प्रधानाचार्य रामनाथ सुमन को जालौन जिले का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल जाटव के आवास पर हुई इस बैठक का संचालन जगदेव प्रसाद ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामशरण जाटव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के संदेश को आत्मसात करके ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। संगठन का दायरा बढ़ाते हुए अन्य जनपदों में भी नई जिम्मेदारियां दी गईं। इसमें ललितपुर जिलाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार, झांसी महानगर अध्यक्ष पद पर एडवोकेट लालमन जाटव तथा झांसी ग्रामीण संयोजक की कमान अच्छेलाल नाग डींगपुरा को सौंपी गई। बैठक के समापन पर बलिया के रसड़ा विधायक दयाशंकर सिंह और सदस्या रेखा जाटव की पूज्य माताजी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान डॉ. अखिलेश प्रशांत, शिक्षाविद देवेंद्र कुमार और डॉ. सत्येंद्र कल्याणी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।







Leave a comment