माधौगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मीना दीदी के संरक्षण में बुढ़वा मंगल के अवसर पर ठड़ेश्वरी मंदिर परिसर में चरित्र निर्माण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को बेहतर जीवनशैली, सकारात्मक विचारों और मजबूत पारिवारिक संबंधों के लिए जागरूक किया गया।
प्रदर्शनी में आने वाले श्रद्धालुओं को संतोषी बहन ने विभिन्न चित्रों एवं संदेशों के माध्यम से चरित्र निर्माण के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में परिवार और समाज को तनाव, नशे तथा आपसी मतभेदों से मुक्त रखने के लिए सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कारों का होना आवश्यक है।
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य जनमानस में यह जागृति पैदा करना रहा कि परिवार में रहते हुए अपने विचारों एवं जीवन को तनावमुक्त और व्यसनमुक्त कैसे बनाया जाए, आपसी संबंधों को बेहतर कैसे किया जाए तथा स्वस्थ और संस्कारवान समाज का निर्माण कैसे किया जाए। प्रदर्शनी में इन विषयों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर माधौगढ़ क्षेत्र से राजू गुप्ता, अमित गुप्ता, ऊदल बघेल, रामदास, रानी पाल, भगवान सिंह, उषा, रिया बहन सहित सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सहभागिता की। प्रदर्शनी में लोगों ने चरित्र निर्माण, सकारात्मक जीवन एवं आध्यात्मिक मूल्यों से संबंधित संदेशों को उत्साहपूर्वक समझा।






Leave a comment