किसानों को छह प्रतिशत ब्याज दर पर छह लाख रुपये तक ऋण की सुविधा
उरई, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहकारिता क्षेत्र की ‘भारत टैक्सी’ तथा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की ‘कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के तहत किसानों को छह प्रतिशत ब्याज दर पर छह लाख रुपये तक ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जालौन डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, उरई के पं. दीनदयाल सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जेडीसी बैंक के सभापति ब्रजभूषण सिंह, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के संचालक जगदीश तिवारी एवं विशाल सिंह सेंगर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, उपेंद्र राजावत, हरेंद्र विक्रम सिंह, बैंक संचालक मंडल के सदस्य शशांक शेखर एवं आलोक दीक्षित सहित सहकारी समितियों के अध्यक्ष, संचालक, सचिव, शाखा प्रबंधक तथा बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने जनपद के किसानों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किए। सम्मानित किसानों में दिनेश तिवारी रिनियां, आनंद कुमार वर्मा मड़ोरा, दीपा देवी पत्नी चरन सिंह खडूसा, राम प्यारे तिवारी दिरावटी समिति, अनुरुद्ध पटेल गढ़र तथा उदयवीर सिंह गुर्जर पैदलपुर हरदोई राजा शामिल रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी समीर, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कुमुदेन्द्र कलाकर सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक शिवकुमार, सीईओ डॉ. भानु प्रताप सिंह, एडीसीओ समरजीत सिंह, ओम प्रकाश चौरसिया, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज वर्मा तथा बैंक के प्रबंधक देशदीपक, अमन कुमार, रामनरेश, राजीव कुमार मौर्य, अरविंद कुमार सिंह, मोहम्मद रिजवान, राकेश कुमार, कमलेश कुमार, नाजिर मनीष कुमार, शैलेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, अरविंद कुमार कुशवाहा, महेंद्र बहादुर और अरविंद कुमार ओमरे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
जल शक्ति मंत्री ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की किसान और जनहित से जुड़ी नीतियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन बैंक संचालक मंडल के सदस्य युद्धवीर सिंह कंथरिया ने किया।
अंत में जेडीसी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. भानु प्रताप सिंह ने अतिथियों, किसानों तथा बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।






Leave a comment