-
Continue reading →: महिला की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त को आजीवन कारावास
उरई। महिला की कुल्हाड़ी के वार से हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार कंसल ने अभियुक्त को आजीवन कारावास के साथ-साथ 25 हजार रुपये अर्थदंड जमा करने की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने की स्थिति में उसे तीन माह की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। घटना…
-
Continue reading →: सदर विधायक के अजब बोल जिसे सुनकर चौक पड़े लोग
उरई। सदर विधायक उद्यान विभाग के एक कार्यक्रम में ऐसे बोल बोल गये जिससे उपस्थित लोग चौक पड़े और इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया। सदर विधायक दयाशंकर वर्मा इस कार्यक्रम के दौरान ऐसे जोश में आये कि उनके मुंह से अचानक निकल गया कि उन्हें पार्टी से…
-
Continue reading →: सीएमएस का नायाब इंसाफ, खता डाक्टर की सजा मरीजों को
उरई। जिला अस्पताल के सीएमएस का अनूठा इंसाफ चर्चा का विषय बन गया है। इस इंसाफ के तहत खतावार डाॅक्टर की सजा मरीजो को देखकर उन्होंने नई नजीर कायम कर डाली। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के इंचार्ज के रूप में डाॅ. गौरव द्विवेदी नियुक्त हैं जो प्रतिदिन झांसी से अपडाउन…
-
Continue reading →: रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे लहूलुहान मिले दो युवकों में एक की मौत, सिर में गुम्मे मारकर हत्या किये जाने का अंदेशा
उरई। राठ रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे घायल पड़े जिन दो लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था उनमें से एक की मौत हो गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मृतक को गुम्मे से कुचलकर मार डाला गया। लेकिन यह घटना कैसे हुई और किसने की इसे लेकर…
-
Continue reading →: अब यूपी के मतदाताओं की अर्हता पर प्रश्नचिन्हसमाजवादी पार्टी की महाबैठक में जो नजारा सामने आया उससे उत्तर प्रदेश के मतदाताओं की अर्हता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। क्या ऐसे प्रदेश के लोगों को लोकतांत्रिक अधिकार होना चाहिए जिन्हें यह बोध न हो कि वे ही सरकारों के भाग्य विधाता हैं। सपा के महासम्मेलन में जिस तरह…
-
Continue reading →: महोबा से लौट रही भाजपा समर्थकों की कार पलटी, एक की मौत
उरई। पीएम नरेंद्र मोदी की महोबा में सोमवार को आयोजित हुई रैली में भाग लेकर लौट रहे भाजपा समर्थकों की जीप देर शाम साईं बाबा मंदिर और मजार के बीच आटा थाना क्षेत्र में पलट गई। जिसमें संदी निवासी पंकज (40 वर्ष) पुत्र रामबाबू की मौत हो गई जबकि आधा…
-
Continue reading →: ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस से निखरा बीबीयू का चेहरा
लखनऊ। बाबा साहब अंबेडकर विश्वविद्यालय में पर्यावरण विभाग द्वारा ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस के अभियान को चलाया गया जिससे विद्यालय परिसर का नजारा ही बदल गया है। विश्वविद्यालय में इस प्रयास से बने सुहावने माहौल के कारण छात्रों को काफी मदद मिली है। छात्रों का कहना है कि इससे पढ़ाई…
-
Continue reading →: कुठौंद थाना क्षेत्र में आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचें की नोक पर सर्राफ को लूटा
उरई। कुठौंद थाने में दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफ को तमंचे की नोक पर आधा दर्जन बाइक सवारों ने लूट लिया। खबर मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। एसओ चंद्रशेखर दुबे फोर्स के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आसपास काफी देर पूंछतांछ की लेकिन लुटेरों…
-
Continue reading →: जानिये! जालौन के बीएसए और कोंच के खंड शिक्षा अधिकारी को क्यों कराया जा रहा है राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत
उरई। पिछले चार सालों में कोंच ब्लाॅक में तैनात रहे खंड शिक्षाधिकारी और जिले के बेसिक शिक्षाधिकारी राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत किये जायेंगे। ऐसा क्यों? यह सवाल आप पूंछ सकते हैं जिसका उत्तर जानकर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की दिलेरी पर आपको भी नाज हो सकता है। कोंच तहसील…
-
Continue reading →: पदाभिहित अधिकारी अपना काम चैकस ढंग से करें-एसडीएम
0 एसडीएम ने बीआरसी में अनट्रेन्ड पदाभिहित अधिकारियों की बैठक कर दिये निर्देश कोंच-उरई। निर्वाचन के कार्य में जारी मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान में विभिन्न प्वाइंट्स पर लगाये गये अधिकारियों कर्मचारियों के कामों की समीक्षा का क्रम लगातार जारी है। आज एसडीएम मुईनुल इस्लाम ने बीआरसी कोंच में उन…







