-
Continue reading →: जालौन में पुलिस ने पकड़ा बड़ा जुआ, 17 लोगों को गिरफ्तार कर 1 लाख 30 हजार की नगदी जब्त
उरई। जालौन में पुलिस ने जुआ के एक फड़ पर छापा मारकर 1 लाख 30 हजार रुपये की नगदी बरामद की और 17 जुआरियों को मौके से हिरासत में ले लिया। यह धड़ाकेदार कार्रवाई जोशियाना मोहल्ले में तालाब के किनारे पुलिस द्वारा जुआ होते समय अचानक पहुंचकर की गई। इस…
-
Continue reading →: वारंटी गिरफ्तार
गोहन-उरई। रामपुरा में एसओ प्रभुनाथ ने सहयोगी सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह के साथ पुराने हिस्ट्रीशीटर वीरू नाई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वीरू नाई के खिलाफ एक मामले में अदालत ने कुछ समय पहले गैर…
-
Continue reading →: तेज रफ्तार बस ने छात्रा को कुचला
गोहन-उरई। खितौली इंटर काॅलेज से लौट रही छात्रा को जालौन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई बाद में पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस यूपी 92 टी 4106 को जब्त कर चालक को हिरासत…
-
Continue reading →: आत्महत्या करने वाले किसानों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे के लिए आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
उरई। आम आदमी पार्टी ने बुंदेलखंड के किसानों की बदहाली दूर करने और आत्महत्या के लिए मजबूर हुए किसानों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने के लिए राज्य सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें अन्ना पशु प्रथा पर रोक के लिए सरकारी गौशाला के निर्माण,…
-
Continue reading →: सीपीआई ने दांतरे को कहा लाल सलाम
उरई। वयोवृद्ध पत्रकार राधेश्याम दांतरे के निधन पर कम्युनिस्ट पार्टी की स्थानीय शाखा की भी शोक सभा आयोजित हुई जिसमें उन्होंने भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रांतीय नेता काॅमरेड कैलाश पाठक ने कहा कि राधेश्याम दांतरे कलम के धनी पत्रकार थे जिन्होंने अपनी लेखनी का…
-
Continue reading →: विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में एएसपी ने की छानबीन
कोंच-उरई। पिछले दिनों नदीगांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अभी भी एक पहेली बनी हुई है। आज एएसपी ने भी मौके पर जाकर घटना के बाबत जानकारी ली लेकिन वह भी मृत्यु के कारण को समझ नहीं पाये हैं। उन्होंने बताया है कि चर्चायें तमाम तरह…
-
Continue reading →: विशेष अभियान दिवस पर पोलिंग बूथ देखे अधिकारियों ने
कोंच-उरई। निर्वाचन आयोग की मंशा के तहत जारी चुनावी तैयारियों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान के तहत आत बिशेष अभियान दिवस पर सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओज ने मौजूद रह कर वोटर बढाने, खारिज करने और संशोधित करने का काम किया। एसडीएम मुईनुल इस्लाम व तहसीलदार भूपाल सिंह ने…
-
Continue reading →: नहीं रहे पूर्व पालिकाध्यक्ष राधेश्याम दांतरे
कोंच-उरई। जनसंघ के संस्थापकों में शुमार वरिष्ठ भाजपा नेता, लोकतंत्र सेनानी, बरिष्ठ पत्रकार और पूर्व पालिकाध्यक्ष रहे यहां के नामचीन हस्ती पं. राधेश्याम दांतरे का आज तड़के यहां तिलक नगर स्थित उनके पैतृक आवास पर दुखद निधन हो गया। उनके निधन से कोंच ही नहीं बल्कि जिले की राजनीति में…
-
Continue reading →: मेंड़ तोडने का विरोध किया तो कुल्हाड़ी मार दी
कोंच-उरई। एक किसान ने खेत के पड़ासी द्वारा उसकी मेंड़ मिसमार कर अपने खेत में उसका खेत मिलाये जाने का विरोध किया तो पड़ोसी कास्तकार ने कुल्हाड़ी मार कर उसे घायल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र ग्राम पचीपुरा खुर्द निवासी चतुरसिंह पुत्र बालाप्रसाद राठौर ने थाने…
-
Continue reading →: कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ चार सौ बीसी में एफआईआर
कोंच-उरई। न्यायालय के आदेश पर कस्बे के तीन लोगों के विरुद्ध चार सौ बीसी में मुकदमा लिखा गया है। मामला बेईमानी से मकान का बैनामा करा लेने और घर में घुस कर मारपीट कर देने का है। बैनामा करा लेने का बाकया दो साल पुराना है जबकि मारपीट की घटना…







