cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgन्यामतपुर-उरई। दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर गुम्मे और पत्थर बरसायें। इसमें दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों ही पार्टियों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया है।
एक पक्ष से यशपाल सिंह, जयपाल सिंह, गुड्डी देवी व नीलम देवी के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है। जबकि दूसरे पक्ष ने अपने मुकदमें में राजवीर, वीर सिंह, मानवेंद्र और कल्लू को नामित किया है। पुलिस ने कहा कि दोनों ही पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Leave a comment