न्यामतपुर-उरई। मतदान के आखिरी चरण में चुनाव हो जाने के बाद न्यामतपुर में दो प्रत्याशी आपस में बुरी तरह झगड़ गये थे। पुलिस के आने के बाद भी दोनों ही पक्ष आक्रामक बने रहे। जिससे पुलिस की जीप टूट गई और थानाध्यक्ष व दो सिपाहियों को चोंटे आई। इस पर गंभीर एक्शन लेते हुए पुलिस ने 40 उपद्रवियों की सूची 107/116 की कार्रवाई के लिए तैयार कर ली है। इनमें चार लोगों को आज समन तामील करा दिये गये। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।






Leave a comment