उरई। सरकारी शिक्षक गणना कार्मिक बन गया जिसकी जानकारी होने पर प्रशासन ने उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
लक्ष्मीकांत नामक सरकारी शिक्षक दिरावटी ग्राम पंचायत की मतगणना के लिए एक प्रत्याशी का गणना एजेंट बन गया। इसकी जानकारी किसी तरह आरओ को लग गई। उन्होंने जिलाधिकारी को आज इससे अवगत कराया और उक्त शिक्षक के निलंबन की संस्तुति कर दी।






Leave a comment