0 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अपहरण व जबरन बंधक बनाने की खबरें
Milky_way_broken_European (1)उरई। महेवा ब्लाॅक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव को लेकर संघर्ष पूर्ण स्थिति बन गई है। जिसमें प्रशासन द्वारा सावधानी न बरतने पर गंभीर घटना होने की आशंका प्रकट की जा रही है।
महेवा ब्लाॅक में अभी से क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अपहरण और उन्हें अवैध रूप से निरुद्ध करने की कार्रवाइया होने लगी हैं। जिसमें खून-खराबे को अंजाम देने के इरादे भी दिखाये जा रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी की शह होने की वजह से प्रशासन इसमें ढील बरत रहा है। आशंका यह भी प्रकट की जा रही है कि राजनीतिक दबाव में प्रशासन विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला व दूसरे पक्ष को फसाने का कुचक्र सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी बाजी मोड़ने के लिए कर सकता है।
सूत्रों ने बताया है कि देवकली के क्षेत्र पंचायत सदस्य को बाहुबलियों ने अपहृत कर लिया था। बाद में वह लघुशंका के बहाने उनके शिकंजे से छूट कर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला की शरण में आ गया तो अब सरसेला पर ही इसका दोष मत्थे मढ़ने की साजिश शुरू हो गई है। इसी तरह नादई की क्षेत्र पंचायत सदस्य गुडडी देवी को बंधक बनाये जाने की खबरें आ रही हैं। जिससे निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के दावे तार-तार हो रहे हैं। राज्य पंच स्थानिक चुनाव आयोग से महेवा की स्थिति पर विशेष रूप से मांग की गई है।

Leave a comment