उरई। जालौन जिले में पहली बार महिलाओं से जुड़े मुददों पर टाउन हाॅल में शुक्रवार को वृहत सेमिनार आयोजित होने जा रहा है। जिसकी मुख्याकर्षण प्रख्यात सामाजिक कार्यकत्री के रूप में पहचान बना चुकीं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव हैं।
बी अवेयर फाउंडेशन के बैनर तले महिला जागरूकता के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से टाउन हाॅल में महिलाओं से जुड़े अपराधों से संबंधित कानूनी संशोधनों, पुलिस की भूमिका, पुलिस की तैनाती आत्मरक्षा की तकनीकि का प्रशिक्षण, राज्य शिक्षा और प्रशिक्षण प्रणाली के जरिये महिला सुरक्षा कानूनों को गति देने आदि विषयों पर व्यापक विचार विमर्श होगा। इस आयोजन में हजारों महिलाओं की उत्सुकता पूर्ण भागीदारी का अनुमान किया जा रहा है।







Leave a comment