माधौगढ़-उरई। पूर्ति निरीक्षक अमोल सिंह चैहान ने राशन कार्ड धारकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री की ब्लैक करने वाले कोटेदारों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाई जाने पर उन्होंने दो कोटेदारो को निलंबित कर दिया है।
पूर्ति निरीक्षक अमोल सिंह चैहान द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन के लिए की जा रही कार्रवाइयों से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने ब्लाॅक रामपुरा में कई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम महटौली के उचित दर विक्रेता संतोष कुमार और ग्राम उदोतपुरा के करन सिंह के यहां कई अनियमितताएं पकड़ी गई। नतीजतन दोनों के कोटे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिये गये। इसी क्रम में उन्होंने ब्लाॅक माधौगढ़ के सुल्तानपुरा, कुरौंती एव कैलोर में स्वयं जाकर खाद्यान्न का वितरण कराया।







Leave a comment