konch3कोंच-उरई। शासन की मंशा के अनुरूप महीने के पहले शनिवार को आज कोतवाली कोंच में निपटे समाधान दिवस में मात्र एक शिकायत ही आई जिसे लेकर राजस्व और पुलिस को मिल कर निपटाने के लिये दे दिया गया।
एसडीएम संजयकुमार सिंह की अध्यक्षता एवं सीओ मनोजकुमार गुप्ता की मौजूदगी में आज कोतवाली में आयोजित तहसील दिवस में एक मात्र शिकायत चक रोड खाली कराने को लेकर ब्रजकिशोर पुत्र राजबहादुर निवासी डाढ़ी द्वारा दी गई। एसडीएम व सीओ ने अधीनस्थों को इंगित करते हुये कहा कि इन समस्याओं को गंभीरता से लेकर पुलिस और राजस्व विभाग के कोऑर्डीनेशन से निपटाया जाये। एसडीएम ने लेखपालों को कुरे बनाने और गांवों में खाद्य सुरक्षा की पात्र गृहस्थियों के चयन का काम प्राथमिकता के आधार पर करने के भी निर्देश दिये। इस दौरान कोतवाल मनवीर सिंह, दरोगा दिनेश यादव, लेखपाल प्रेमनारायण मिश्रा, नरेन्द्रसिंह, वशिष्ठ, रामविहारी राठौर, केशकुमार मिश्रा सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a comment