0 राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत लौना गांव में शुरू हुआ शिविर
konch6 konch5कोंच-उरई। सूरज ज्ञान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का आज ग्राम लौना में प्रारंभ हुआ। शिविर शुभारंभ के मुख्य अतिथि एसडीएम संजयकुमार सिंह ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि एनएसएस समाजसेवा का ज्ञान अर्जित करने के लिये अश्छा मंच है। यहां छात्र छात्राओं को ग्रामीणों के बीच जाकर अनुभव बांटने का अश्छा अवसर प्राप्त होता है जिसके आधार पर उन्हें आगे काम करने के लिये मार्ग प्रशस्त होता है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश कुशवाहा की अध्यक्षता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिविर की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र का पूजन कर की गई। छात्राओं ने सरस्वती वंदना के माध्यम से कार्यक्रम को गति प्रदान की। स्वयं सेवकों ने ग्राम लौना में जाकर ग्रामीणों को साफ सफाई के बाबत जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने गांव में चैपाल लगा कर राष्ट्र के प्रति आम नागरिक के कर्तव्यों के बारे में बताते हुये कहा कि राष्ट्र के लिये यदि प्राणों का भी उत्सर्ग करना पड़े तो अपने को धन्य समझना चाहिये। उन्होंने शिक्षा के बारे में भी लोगों को जागरूक करते हुये कहा कि भले ही एक रोटी कम खओ लेकिन अपने बच्चों की पढाई लिखाई के बारे में कतई कोताही न बरतें। संचालन रोहित राठौर द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापक श्रीमती कमलेश कुमारी, सुधीरकुमार, किरन अग्रवाल, मनीष राठौर, मायादेवी, नीतू पांचाल, मीना गोस्वामी, भैयालाल, रामशरण, नूतन अग्रवाल, शिवम बजाज, केके सोनी, सुरेन्द्र यादव, आशुतोष मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a comment