12orai11 12orai09 12orai10उरई। लहरियापुरवा में शुक्रवार को फिर नगर पालिका की जेसीबी गरजी। इसमें आधा दर्जन से अधिक पक्के मकान क्षतिग्रस्त कर दिये गये। कुछ लोगों ने एक दिन की मोहलत मांगी तो उन्हें तात्कालिक रूप से राहत दे दी गई। लेकिन यह स्पष्ट कर दिया गया किसी को भी इस कार्रवाई में बख्सा नही जायेगा।
लहरियापुरवा में नजूल की जमीन पर अवैध रूप से झोपड़ी और मकान बनाने वालों की खैर नही मानी जा रही। इस इलाके में गरीबों के लिए आसारा और शेल्टर हाऊस का निर्माण होना इसलिए प्रशासन अतिक्रमण हटाकर जगह खाली कराने का दृढ़ निश्चय कर चुका है। प्रशासन के इरादे को महिलाओं द्वारा गत् दिनों इस मुददे पर कलैक्ट्रेट में की गई अभद्रता ने और बल दे दिया है। जिलाधिकारी रामगणेश ने अवकाश से वापस लौटते ही उक्त घटना की जानकारी मिलने पर सख्त हिदायत की है कि किसी को प्रशासन के सिर पर चढ़ने नही दिया जायेगा और दुस्साहस करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
इसका असर आज अतिक्रमण हटाने गये नगर पालिका अधिकारियों पर पूरी तरह नजर आ रहा था। उन्होंने पूर्व सभासद राजकुमार सोनी को भी कोई रियायत नही दी। उनके बड़े मकान पर भी जेसीबी चलवा दी गई। नगर पालिका अधिकारियों के तेवर देखकर लोग सहम गये। आज दिखाई दिया कि नगर पालिका ने अतिक्रमण कारियों को अपने दबदबे का एहसास करा दिया है। जिसकी वजह से लोग खुद ही अवैध अतिक्रमण खत्म करने का आश्वासन देने लगें हैं।

Leave a Reply