16orai1316orai12 उरई। अभैदेपुर स्थित बृजबिहारी विष्णुकुमार महाविद्यालय के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का रंगारंग समापन मंगलवार को हो गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बंधा रहा। कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सिंह चैहान ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास और उददेश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। संचालन अमरेश सिंह चैहान ने किया।
आराधना भदौरिया, रेनू चंदेल, मौसम, राजेश्वरी, काजल और आकृति गुप्ता आदि छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, संकल्प गीत, नशा मुक्ति गीत और राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुतियों से अतिथियों को बांध लिया। सुमित भदौरिया, उम्मेद और अनुराग पाठक आदि छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक चिन्ह की व्याख्या और अंध विश्वास के खिलाफ जागृति पर वक्तव्य दिये। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि शिक्षा के साथ कोर्स की किताबों के साथ-साथ सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रम, देशाटन, रचनात्मक अभिरुचियां आदि भी जुड़ी हुई हैं जिन्हें प्रोत्साहित करके ही नई पीढ़ी के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव होता है। महाविद्यालय इस दिशा में भूमिका निभाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेगा।
उप प्राचार्य सुरेंद्र द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को समाजसेवा के साथ हमेशा जुड़े रहने के लिए पे्ररित किया। मानवेंद्र भदौरिया ने कहा कि पिछड़े हुए क्षेत्र के नौनिहालों में भी श्रेष्ठ प्रतिभाएं हो सकती हैं। महाविद्यालय के माध्यम् से उन्हें आगे लाने का सतत् प्रयास किया जा रहा है। मुख्य अतिथि केपी सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को अस्मिताबोध होना चाहिए और उन्हें फैंशन के नाम पर पश्चिमी समाज द्वारा थोपी जाने वाली वे सभी वस्तुएं और परंपराएं अस्वीकार्य कर देनी चाहिए जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुनाफे के रूप में देश की पूंजी के बहिर्गमन और भारतीय समाज की पिछलग्गू पहचान का कारण बन रहीं हैं।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के मंडल काॅर्डिनेटर शशिकांत शर्मा, सतगुरू प्रजापति, दुर्गेश कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र पाल, श्यामजी, गोपालजी आदि प्रवक्ता भी कार्यक्रम में पूरे समय उपस्थित रहे।

Leave a Reply