27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। जनपद जालौन की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था दयानंद वैदिक महाविद्यालय उरई में प्रोफेसर डाॅ. अखिलेश श्रीवास्तव की माताश्री श्रीमती श्यामा श्रीवास्तव पत्नी स्व. राजाराम श्रीवास्तव (खांकरी वाले) का सोमवार को निधन हो गया। करीब 80 वर्षीय श्रीमती श्यामा श्रीवास्तव अपने पीछे पुत्रों-पौत्रों से भरा-पूरा कुटुम्ब बिलखता छोड़ गई हैं। डाॅ. अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके बड़े भाई सेवानिवृत्त एबीएसए सुरेश चंद्र श्रीवास्तव और अन्य परिजन आज रात्रि तक उरई पहुंच रहे हैं। जिससे माताश्री के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मंगलवार की सुबह 10 बजे करीब उरई में कोंच रोड स्थित मोक्षधाम में किया जायेगा।

Leave a Reply