उरई। पारिवारिक परेशानियों के कारण जायसवाल टावर के पीछे वृद्ध ने फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक रमेशचंद्र (72वर्ष) मूंगफली का ठेला गुजारे के लिए लगाता था। उसकी पत्नी की दो वर्ष पहले मौत हो जाने से वह अकेला पड़ गया था। उसके बड़े बेटे मनोज (26वर्ष) ने बताया कि पिताजी उसकी शादी न हो पाने की वजह से खासतौर पर चिंतित रहते थे। उसने कहा कि इसी चिंता में घुलते हुए उन्होंने अचानक आत्महत्या करने का फैसला ले लिया। जिसका अनुमान परिवार के लोगों को नही हो पाया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा।







Leave a Reply