27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। घर के आंगन में 50 साल पुराना कुआ धसक जाने से गृह स्वामिनी की फसकर मौत हो गई। यह दुखद हादसा उरई कोतवाली क्षेत्र के भुआ ग्राम में सामने आया।
उक्त ग्राम निवासी बृजेश कुशवाहा के घर के आंगन में पचास वर्ष पुराना कुआ है। जिसे उन्होंने मिटटी से बंद कर दिया था। बुधवार को कुए के पास उनके बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी सरिता (26वर्ष) उन्हें देखने के लिए पहुंची। तभी कुआ धसक गया और उसके साथ सरिता भी नीचे चली गई। उसकी वहीं दफन होकर मौत हो गई।

Leave a Reply