माधौगढ़-उरई। बहन की घर से वापस अपने गांव जा रहे युवक की बाइक में बुधवार सुबह स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही अहेता के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना कैलिया के ग्राम खुटैला निवासी अंशुल 17 पुत्र किशुन लाल अपनी बहन रिंकी के गांव अहेता यहां हुआ था। बुधवार सुबह से वह बहन के घर से वापस आने गांव के लिए निकला तो गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर आते ही तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। जिससे अंशुल की मौके पर ही मौत हो गई। अंशुल की मौत की सूचना लगते ही गांव वालों ने गोपालपुरा-बंगरा मार्ग पर जाम लगा दिया। युवक की मौत और जाम की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी एसपी अग्रवाल व थाना प्रभारी बीके चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम से गांव की मोड़ पर दोनों ओर ब्रेकर बनवाने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने जल्द से जल्द ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। जाम खुलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






Leave a Reply