16orai11 16orai13
उरई। डीआरडीए के परियोजनाधिकारी चित्रसेन सिंह ने बुधवार को डकोर ब्लाॅक के ग्राम मकरेछा में चैपाल आयोजित की जिसमें उन्होंने लोगों से राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का जागरूक होकर लाभ उठाने की अपील16orai12 की।
चित्रसेन सिंह ने चैपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कहा कि उनकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए संदर्भित कर दिया जायेगा। परियोजनाधिकारी ने ग्रामीणों से स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों की सफाई करें लेकिन कूड़ा सड़क या नाली में न डालकर निर्धारित स्थान पर ही जमा करें। खराब स्ट्रीट लाइट व हैंडपंप ठीक कराने के निर्देश उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को दिये। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इसके पहले परियोजनाधिकारी ने डकोर स्थित ब्लाॅक कार्यालय में समाजवादी मेले का शुभारंभ किया और उपस्थित ग्रामीणों की भीड़ को संबोधित कर उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

Leave a Reply