जालौन-उरई। प्रेमी द्वारा विवाहिता को जबरन अपने साथ ले जाने व मना करने पर मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की। तो वहीं पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदवां निवासी श्रीमती संगीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोई निवासी दयाल कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद आटा थाना क्षेत्र के ग्राम भवुआ निवासी करन सिंह ने उसके पति के मोबाइल पर फोन कर उसके बारे में उल्टी-सीधी बातें कीं। जिसके बाद उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके में ही रह रही है। मंगलवार को उक्त करन उसके घर आ धमका और जबरन उसको साथ ले जाने लगा। जब उसने मना किया तो उक्त करन व उसके साथ आए दो तीन साथियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।






Leave a Reply