जालौन-उरई। समाजवादी विकास दिवस के दूसरे दिन ब्लाॅक परिसर में स्टाॅल लगाकर लघु उद्योगों की प्रदर्शनी की गई। इसके अलावा ब्लाॅक परिसर में आए दो सैंकड़ा से अधिक लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियों को बताया गया।
समाजवादी विकास दिवस के दूसरे दिन पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल व पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने ब्लाॅक परिसर में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जो भी योजनाऐं बनाई गई हैं। वह सर्वजन के हितकारी हैं। इसकेे अलावा उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कृषक दुर्घटना बीमा, आम आदमी बीमा योजना, समाजवादी पेंशन योजना आदि की भी जानकारी दी। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख तिलक सिंह जाटव, दीपू त्रिपाठी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव, सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, पूर्व नगर अध्यक्ष थोपन यादव, सफीक राईन, अहमद राईन, डाॅ. मुकेश राजपूत, बब्लू बाबा, नायब तहसीलदार नरेंद्र राम आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।






Leave a Reply