माधौगढ़-उरई। बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने कार से जा रहे युवक पर फायरिंग कर दी। हालांकि कार सवार को गोली नहीं लगी। बाद में थाने पहुंचकर उसने पुलिस को सूचना दी। उसे किस वजह से निशाना बनाया गया, फिलहाल यह पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम महोई निवासी अंशु सिंह बुधवार रात कार से जा रहे थे। इसी दौरान रुदावली श्रमदान के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, वे नहीं रुके तो बदमाशों ने फाय¨रग कर दी, गोली गाड़ी में धंसने के बावजूद अंशु सिंह सुरक्षित बच गये। रात में ही अंशु ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। शायद बदमाशों का इरादा उन्हें लूटने का था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Leave a Reply