उरई। होली के त्यौहार को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी रामगणेश ने सभी व्यवस्थाएं चाक चैबंद रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सफाई आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही सभी लोगों से पर्व को सदभाव से मनाये जाने की अपील की गयी। डीएम ने कहा कि त्यौहार पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। जो लोग हुड़दंग करेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।
गुरूवार को कलेक्ट्रेट में हुई शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि होली का त्यौहार नजदीक है जिसको देखते हुए सभी नगरपालिकाएं, नगर पंचायतें अपने यहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा लें। पानी का बंदोबस्त भी कर लिया जाये। बिजली विभाग के अधिकारी प्रयास करके फाल्टों को दूर करा दें। ताकि बिजली व्यवस्ता बाधित न होने पाये। उन्होंने कहा कि त्यौहार को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कर लिये गये हैं। सभी एसडीएम और क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र में पैनी निगाह रखेंगे। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटने पाये। जो लोग हुडदंग करके त्यौहार का माहौल खराब करना चाहते हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये। शहर काजी शकील बेग रहमानी, शहर इमाम हाफिज मंजूर अहमद ने सभी लोगों से त्यौहार को सछ्वाव के साथ मनाये जाने की अपील की। लोगों से कहा गया कि जनपद जालौन में हमेशा से सभी त्यौहार हिल मिल कर मनाये गये हैं। इस परंपरा को हमेशा कायम रखना होगा। आपसी भाई चारा प्रेम को बढ़ावा देता है। समाज सेवियों ने भी त्यौहार को मेलजोल के साथ मनाये जाने का आवाहन किया। इस मौके पर सीडीओ एसपी सिंह, अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, एसडीएम सदर डा. एबी सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका रविंद्र कुमार, कालपी विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सरसेला, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चैधरी, कोंच चेयरमैन प्रतिनिधि विज्ञान सिरौठिया, इंद्रजीत यादव, राधेलाल गुप्ता, सत्यपाल शर्मा, धीरेंद्र श्रीवास्तव, अजय दीक्षित, अनुराग श्रीवास्तव, धीरेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे।






Leave a Reply