उरई। डकोर थाने के बंधौली मौरम घाट पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में चार लोगों के घायल होने के मामले में क्रास एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
घायलों के परिजन की तहरीर पर लिखे गये एक मुकदमें में डकोर थाने के सिपाही धमेंद्र के अलावा हरीमोहन, रविंद्र, भानुपाल, उदयकरन को बलवा, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में नामजद आरोपी बनाया गया है।
उधर दूसरी एफआईआर में डकोर थाना के उपनिरीक्षक अनुराग शर्मा की तहरीर की ओर से ग्रामीणों के विरुद्ध आगजनी, हत्या की कोशिश, बलवा व लोक शांति बिगाड़ने की संगीन धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। 17 ग्रामीण नामजद हुए जबकि 150 अज्ञात शामिल हैं। नामजद आरोपियों में दीपक पुत्र मुन्ना, भाग्यचंद्र पुत्र गुलाब, करन पुत्र मोहनलाल, चिंटू पुत्र जगदीश, कुलदीप, शंकर पुत्र रामप्रकाश, धीरेंद्र पुत्र भगवान सिंह, पप्पू पुत्र बाबू यादव, कल्लू पुत्र बाबूराम, भूरा पुत्र संतोष दुबे, विनय पुत्र संतोष, धीरज पुत्र लाखन सिंह, मंगल पुत्र कचैड़ीलाल, कल्लू पुत्र दौलतराम, प्रमोद पुत्र जगन्नाथ निवासीगण ग्राम बंधौली शामिल हैं।






Leave a Reply