27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। धर्मांतरण मामले में युवक को सिर मुड़ाकर गधे पर जुलूस निकालने के आरोपों का सामना कर रहे बजरंगियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने आज पांच लोगों के खिलाफ कुर्की नोटिस का आदेश सीजेएम अदालत से पारित करा लिया।
अजय तिवारी, कुलदीप गौर, मुकेश, शैलेंद्र और पंकज के विरुद्ध पुलिस के प्रार्थना पत्र पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष तिवारी ने सीआरपीसी 82 की कार्रवाई कर दी है। उधर विशेष न्यायाधीश दस्यु उन्मूलन अनिल उपाध्याय की अदालत में कोतवाली पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक अखिलेश डीहा से मोबाइल बरामद करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

Leave a Reply