उरई। 16 मार्च को डकोर थाने के बंधौली गांव में बेतवा तट पर हो रहे अवैध खनन के दौरान हुए बबाल की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए डीएम ने अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार को नामित किया है। उनसे 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
जिलाधिकारी रामगणेश ने यह भी कहा कि खनन पर रोक के हाईकोर्ट के आदेश का जनपद में पूरी तरह पालन किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने माना कि सूखे की वजह से नदी क्षेत्र के किनारे के गांवों के लोग स्वयं बालू खनन कराकर ट्रैक्टर में भरकर बेचतें हों ताकि उनकी जीविका का निर्वाह हो सके। साथ ही उन्होंने ऐसे कास्तकारों ने जिनके खेतों में बालू आ गई है। उसे हटवाने के लिए रुपये लेकर गुपचुप किसी को ठेका दे दिया हो। इस तरह के अवैध खनन में निचले स्तर के राजस्व और पुलिस कर्मचारियों की मिली भगत से उन्होंने इंकार नही किया। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए वे एडीएम, सभी एसडीएम, खनिज अधिकारी, पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को फिर से हिदायत जारी कर रहे है कि वे अवैध खनन और बालू का अवैध परिवहन न होने दें। सभी एडीएम और एसडीएम को प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शनिवार को इसका लिखित प्रमाण पत्र देना होगा कि उनके क्षेत्र में अवैध खनन जैसी कहीं कोई गतिविधि नही हो रही है।
उन्होंने इस मामले में एसपी से भी कहा है कि अवैध खनन और परिवहन के सभी मुकदमों में विभाग की ओर से कड़ी पैरवी कराऐं तांकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना को कतई बर्दास्त नही किया जायेगा। अवैध खनन में शामिल लोगों और उनका सहयोग करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।






Leave a Reply