उरई। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक बब्लू कुमार ने शुक्रवार को यहां विधिवत अपना कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद को अपराध मुक्त कराने के लिए अपराधियों का चिन्हीकरण किया जायेगा और उन्हें जनपद छोड़ने के लिए मजबूर किया जायेगा।
बब्लू कुमार इसके पहले शाहजहांपुर और गाजीपुर आदि जनपदों में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। तेज-तर्रार छवि के वाले बब्लू कुमार बिहार के मूल निवासी हैं। उन्हें एसटीएफ में भी कार्य करने का अनुभव है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने जनपद के शांतिप्रिय नागरिकों से भी अपील की कि वे अपराध नियत्रंण और कानून का पालन करने में पुलिस का सहयोग करें।






Leave a Reply