27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। कालपी पुलिस ने कई दिन हिरासत में रखकर उगाही अभियान छेड़ने के बाद भारी बदनामी फैलने की वजह से नये एसपी की निगाह में चढ़ जाने का खतरा भांपते हुए आखिर रामगंज निवासी नमेंद्र सिंह चैहान उर्फ कट्टा को आधा दर्जन चोरी की मोटर साइकिलों के साथ जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि कानपुर महानगर के सचेंडी थाना पुलिस ने कुछ दिनों पहले भानुप्रताप सिंह तोमर और पवन सविता को गिरफ्तार किया था। दोनों जबर्दस्त आॅटो लिफ्टर थे। उन्होंने पूंछतांछ में बताया कि कालपी के शातिर बदमाश नमेंद्र उर्फ कटटा के जरिए उनके द्वारा चुराई गई बाइकों की बिक्री होती थी। सचेंडी पुलिस की उक्त सूचना के आधार पर कालपी में कट्टा को पुलिस ने कुछ दिनों पहले दबोच लिया। उसने पूंछतांछ में जिन लोगों के नाम उससे बाइक खरीदने वालों के बतौर लिये उनमें सभी के घर दबिश पहुंचाकर रकम ऐठनें में स्थानीय पुलिस जुट पड़ी। इसका जोरदार विरोध शुरू हो गया था। इसी बीच तत्कालीन एसपी एन. कोलांची का आगरा में जीआरपी एसपी के रूप में तबादला हो गया और नये एसपी बब्लू कुमार की यहां नियुक्ति कर दी गई। वसूली की शोहरत नये एसपी के कानों तक पहुंचने पर कार्रवाई होने के भय से कालपी पुलिस को अपने लोभ का संवरण करना पड़ा। हिरासत में लिये गये एक शिकार को एक दिन छोड़ने के बाद आज उसने विधिवत् कट्टा का भी चालान उससे बरामद बाइकों के साथ कर दिया।

Leave a Reply