उरई। जालौन कस्बे के चुर्खीवाल मोहल्ले में किराये से रह रहे पति-पत्नी के शव शुक्रवार को फांसी पर झूलते हुए मिले जिससे सनसनी फैल गई। मृतक मनोज दुबे (40वर्ष) निवासी कुठौंदा और उसकी पत्नी गुड्डी देवी (37वर्ष) जालौन में गजराज कुशवाहा के मकान में रहते थे। दोनों लंबेे समय से बीमार चल रहे थे। कई बार उनका आॅपरेशन हो चुका था। मृतक सुसाइड नोट भी छोड़ गये हैं जिसमें उन्होंने अपने दो रिश्तेदारों रमाकांत व रमेश के लांछन से आहत होकर आत्महत्या का कदम उठाने की बात लिखी है। लेकिन उनके शव जिस स्थिति में मिले उसमें खुद फांसी लगाने की बात हजम नही हो रही। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक बब्लू कुमार ने कहा है कि मौके पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जायेगी।






Leave a Reply