उरई। गुरुवार को डकोर में विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। राहिया निवासी वंदना के भाई गिरेद्र सिंह पाल ने बताया कि उसकी बहन का विवाह वर्ष 2004 में डकोर निवासी लक्ष्मण पाल के पुत्र पवन कुमार के साथ हुआ था। पवन शराब के नशे का आदी था और कई बार नशे में उसने वंदना के साथ अमानवीय मारपीट की। इसके बावजूद उसने प्रयास किया कि किसी तरह से उन्हें सदबुद्धि आ जाये लेकिन इसका कोई असर नही हुआ। गुरुवार को सास रामप्यारी और देवर पंकज द्वारा की गई मारपीट से प्रताड़ित होकर वंदना ने फांसी लगा ली। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।






Leave a Reply