0 कोंच एवं नदीगांव विकास खंडों में नये ब्लॉक प्रमुखों व बीडीसी सदस्यों ने ली शपथ
0 सत्तादल के इतर अन्य दलों के दिग्गज भी रहे मौजूद
18orai12 18orai10 18orai11कोंच-उरई। तहसील क्षेत्र के दोनों ब्लॉकों कोंच एवं नदीगांव में आज से एक नई इबारत लिखने का काम शुरू हो जायेगा। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को एसडीएम संजय कुमार सिंह ने पद एवं दायित्व की शपथ दिलाते हुये कहा कि जिस भरोसे के साथ जनता ने क्षेत्र पंचायत की बागडोर नये चुने गये जनप्रतिनिधियों के हाथों में सौंपी है उस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करते हुये ग्रामीण विकास को नये आयाम देने का प्रयास ये जनप्रतिनिधि जरूर करेंगे। कोंच में ब्लॉक प्रमुख ऐन्द्रकुमार सिंह व नदीगांव में सावित्रीदेवी पाल को अलग अलग समय में एसडीएम ने शपथ दिलाई।
वरिष्ठ सपा नेता सरनामसिंह यादव की अध्यक्षता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर निरंजन जखौली के मुख्य आतिथ्य में आज यहां खंड विकास कार्यालय कोंच में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पालिका कोंच चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, सपा के जिला महासचिव प्रलुव्य निरंजन, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, एलएसएस जुझारपुरा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, मोहन सिंह यादव डंपी, संजय सुट्टा सहित तमाम नामचीन लोगों की मौजूदगी खास रही। पूर्वान्ह 11 बजे एसडीएम संजयकुमार सिंह ने पहले ब्लॉक प्रमुख ऐन्द्रकुमार सिंह बब्लू विरगुवां तदोपरांत नये बीडीसी सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद नये ब्लॉक प्रमुख बबलू विरगुवां ने वहां मौजूद बीडीसी सदस्यों व प्रधानों को भरोसा दिया कि बिना किसी भेदभाव के वह पूरे क्षेत्र का समान रूप से विकास कराने के हामी हैं। लोगों को जहां भी लगे कि यह काम होना जरूरी है, उन्हें अवगत कराये ताकि उस काम को धरातल पर लाया जा सके। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह अकेले कुछ भी नहीं कर सकते हैं जब तककि सभी लोगों का सहयोग उनके साथ न हो। संचालन जिला पंचायत दिरावटी के प्रतिनिधि लालजी एट एवं बब्बू राजा नरी ने संयुक्त रूप से किया। आभार बीडीओ बब्बनराय ने जताया। इस दौरान राजेन्द्र नक्टेला, महेन्द्रकुमार राठौर, देवेन्द्र निरंजन छुन्ना, ऋषभ सीरौठिया, विजयसिंह पनयारा, सत्येन्द्रकुमार पडरी, राजीव पटेल पचीपुरा, शीलू विरगुवां, शिवांग दुवे, छोटू टाइगर, संजय प्रधान चंदुर्रा, धु्रवप्रताप सिंह निरंजन, सुरेश चाचा, राहुल तलवाड़, मनीष मिश्रा, अजय गोयल, विकास पटेल धनौरा, आनंद वोहरा, रामबाबू नरी, गुलाब मास्टर, राजेन्द्र निरंजन कुंवरपुरा, सतीश परिहार सामी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
उधर, अपरान्ह लगभग तीन बजे विकास खंड नदीगांव परिसर में भी एसडीएम संजयकुमार सिंह ने नवनिर्वाचित महिला ब्लॉक प्रमुख सावित्रीदेवी पाल तथा सभी बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता के साथ दायित्व की भी शपथ दिलाई। बीडीओ गणेशप्रसाद, इंजी. राजीव रेजा सहित ब्लॉक कर्मियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अभिमन्युसिंह डिंपल, मानवेन्द्रसिंह सोनू, आदित्य पुरोहित जरा, फूलसिंह निरंजन, मनोहरसिंह, हरनामसिंह गुर्जर, डाडू महाराज खकसीस, अनुरूद्धकुमार, प्रदीपकुमार शुक्ला कनासी, लल्लूराम, प्रवेश परिहार, प्रह्लाद महाराज, महेन्द्रसिंह परिहार, बालकराम पाल, शिवदयाल दद्दू, अरूणकुमार, विपिन दुवे, गुड्डन तिवारी, रामपालसिंह गुर्जर, ब्रजविहारी श्रीवास्तव, चित्तरसिंह राजावत, अजितकुमार, ठाकुरदास निरंजन, दिनेश चैहान, राजकुमार प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply