उरई। एक साल पहले हुए विवाह की मेंहदी का रंग अभी छूट भी नही पाया था कि नव विवाहिता ने तुनक मिजाजी में जरा सी बात पर डाई पी ली। उसका उपचार हो पाता इसके पहले ही डाई के विषैले प्रभाव की वजह से उसके प्राण पखेरू उड़ गये।
चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम खांखरी में शुक्रवार को रामसिंह की 20 वर्षीय पत्नी प्रियंका ने किसी कारणवश गुस्से में डाई पी लिया। परिजनों को जब पता चला तो वह उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए उरई ले गये जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज झांसी में उसकी मौत हो गयी। सिकरी रहमानपुर निवासी प्रियंका के पिता गोविंद ने चुर्खी थाने में सूचना दी। मायके वालों ने बताया कि 20 मई 2015 को प्रियंका की शादी हुई थी। पुलिस जांच कर रही है कि किस वजह से वह जान देने को विवश हुई। फिलहाल तहरीर नहीं मिलने के कारण अभी तक किसी के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।






Leave a Reply