कोंच व नदीगांव में दो-दो, कैलिया में एक भी नहीं आई शिकायत
19orai05कोंच-उरई। शासन द्वारा लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिये चलाये जाने वाले समाधान दिवसों की उपादेयता अब निष्प्रभावी सी होती जा रही है और लोगों का इन दिवसों से मोह भंग होना स्वाभाविक है। सर्किल के तीन थानों में आये महज चार प्रार्थना पत्र इस बात की चुगली करते दिखते हैं कि लोग प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली से शायद खुश नहीं हैं।
आम आदमी की समस्याओं खासतौर पर राजस्व से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिये थानों पर समाधान दिवसों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है लेकिन स्थितियां बहुत सुखद नहीं हैं और अधिकारी समस्याओं से पल्ला सा झाड़ते दिख रहे हैं। यही कारण है कि इन दिवसों में अब फरियादियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। आज कोंच कोतवाली में कोतवाल मनवीर सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुये समाधान दिवस में महज दो ही शिकायतें आईं जिन्हें लेखपालों के साथ मिल कर निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान सुरही चैकी प्रभारी दिनेश यादव भी मौजूद रहे। नदीगांव थाने में भी मात्र दो ही शिकायतें आईं जिनमें एक मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया तथा दूसरे में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। कैलिया में एक भी शिकायत नहीं आई।

Leave a Reply