19orai03जालौन-उरई। नगर की जनता ने क्षेत्रीय सांसद भानु प्रताप वर्मा की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दी।
नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए नगर की जनता लगातार 18 दिनों से आंदोलन पर है। जिसमें 12 दिनों से जारी क्रमिक अनशन भी शामिल है। इससे पूर्व ऐतिहासिक बाजार बंदी, कैंडल मार्च व मशाल जुलूस भी नगर की सड़कों पर निकाला गया। इसके साथ ही माननीयों की बुद्धि को शुद्ध कराने के लिए बुद्धि-शुद्धि हवन भी कराया। इतना सबकुछ होने के बाद भी सांसद जी ने अभी तक नगर की जनता से रू-ब-रू होने की जहमत नहीं उठाई। इतना ही नहीं सांसद जी की ओर से उनका कोई नुमाइंदा भी नगर में अपनी बात कहने के लिए अभी तक नहीं आया। जिसके चलते नगर की जनता क्षेत्रीय सांसद भानुप्रताप वर्मा की ओर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले सैंकड़ों की संख्या में नगरवासी ‘सांसद जी को ढंूढकर लाओ’ नारे लगाते हुए कोतवाली पहुंचे। जहां नगरवासियों ने सांसद की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली प्रभारी लालबहादुर यादव को दी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता असलम सिद्दीकी, गौरीश द्विवेदी, चंद्रप्रकाश यादव, अहमद राईन, सफीक राईन, नफीस सिद्दीकी, राजबहादुर यादव, प्रदुम्न दीक्षित, रामसिंह चैधरी, मोंटी मिश्रा, राहुल डेंगरे, नारायण सिंह सेंगर, सुशील कुशवाहा आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में नगर व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply