19orai02जालौन-उरई। आजादी के बाद से अभी तक सभी ने नगर की जनता को ठगने का काम किया है। वोट लेने के बाद किसी ने भी नगर की हालत का जायजा नहीं लिया। नगर के विकास को लेकर किए गए सभी वायदे हवा हवाई ही साबित हुए हैं। यह बात ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले चल रहे क्रमिक अनशन के 12वें दिन वरिष्ठ समाजसेवी देवीदयाल वर्मा ने कही।
नगर को जब तक रेलवे मानचित्र पर नहीं जोड़ा जाता है, तब तक नगर व क्षेत्रवासियों द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन बंद नहीं होगा। ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले तहसील गेट के सामने जारी क्रमिक अनशन लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी देवीदयाल वर्मा ने कहा कि अभी तक प्रदेश में जो भी सरकारें बनीं हैं। उनके प्रतिनिधियों ने नगर की जनता से विकास के नाम पर वोट तो मांगे, लेकिन नगर का विकास नहीं कराया। नगर की जनता को रेलवे लाइन से भी जो उम्मीद थी, उसे क्षेत्रीय सांसद ने रेलमंत्री को भ्रमित कर अपने गृहनगर से जुड़वा लिया। इसके लिए नगर की जनता सांसद जी को कभी माफ नहीं करेगी। इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल ने 11वें दिन के अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इसके साथ ही 12वें दिन के अनशनकारियों में समाजसेवी राहुल बाबा, बब्लू तोमर, मनोज रिछारिया, मोंटू मिश्रा, मनीष शिवहरे का माल्यार्पण कर उनका अनशन शुरू कराया। इस मौके पर विष्णु अग्रवाल, वसीम हक, इमरान अंसारी, जावेद अख्तर, नफीस सिद्दीकी, जाकिर सिद्दीकी देहली, ऋषि सोनी, मनीष वर्मा, कमला कांत वर्मा, हर्षित चैरसिया, असरफ अली, राजू यादव, पुष्पेंद्र यादव, धर्मेंद्र चैहान दाऊ, सुनील सोनी, सुशील कुशवाहा, उमांशकर चतुर्वेदी, महेंद्र साहू, शिखर श्रीवास्तव, प्रयाग नारायण दुवे, सीताराम याज्ञिक, सुनील कुशवाहा, राजू धूसर, पूरन जाटव, लोकेंद्र यादव, हनी यादव, रामेंद्र त्रिपाठी आदि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply